फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधीचि कुंड में फिर मरीं हजारों मछलियां

विज्ञापन
मिश्रिख दधीच कुंड तीर्थ में मरी पड़ी मछलियां। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। दधीच कुंड तीर्थ में लगातार मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को हजारों मछलियां मर गईं। इन मछलियों को कुंड से निकालकर हटवा दिया गया। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

दधीचि कुंड में पिछले एक सप्ताह में तीसरी बार गुरुवार को हजारों मछलियां मर गईं। सुबह जब श्रद्धालु कुंड पर पहुंचे तो वह मछलियों को देखकर दंग रह गए। इसके बाद नगर पालिका को सूचना दी गई। उसके बाद नगर पालिका से आई टीम ने इन मछलियों को पानी से निकलवाकर वहां से हटवा दिया।
तीर्थ पुरोहित राहुल शर्मा ने बताया कि इतने बड़े तीर्थ में ब्लीचिंग पाउडर व ऑक्सीजन की गोलियां प्रतिदिन डाली जा रही हैं पर यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। उनका आरोप है कि मरी मछलियों को गाड़ा नहीं बल्कि फेंक दिया जाता है। जिससे मिश्रिख मछरेहटा मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को खुले में पड़ी मछलियों की दुर्गंध से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि तीर्थ में प्रतिदिन ऑक्सीजन की गोलियां व ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें