फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के लॉकअप में बंदियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कचहरी स्थित लोअर लॉकअप में शनिवार को बंदियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाते हुए हंगामा कर दिया। पेशी पर न जाने का ऐलान कर कई बंदियों द्वारा किए गए हंगामे की खबर पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बंदियों की शिकायत सुन उन्हें शांत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान तलाशी में पुलिस को वहां मिर्च पाउडर भी मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, कचहरी स्थित लोअर लॉकअप में शनिवार की दोपहर कुछ बंदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बंदियों का कहना था कि लॉकअप में न पानी की सुविधा है और न ही हवा के लिए पंखे आदि की कोई व्यवस्था।
इससे बंदियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर लॉकअप में ही बंदियों ने हंगामा शुरू किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पहले स्वयं समझाने की कोशिश की, लेकिन जब नहीं माने तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिटी योगेंद्र सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ ने बंदियों को समझाकर शांत किया। साथ ही लॉकअप की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लॉकअप से मिर्च पाउडर बरामद हुआ। जिससे संदेह जताया जा रहा है कि किसी बंदी ने मिर्च पाउडर का भागने के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की मंशा से रखा होगा।
जानकारी हो कि इससे दो दिन पूर्व लॉकअप से दो मोबाइल भी बरामद हुए थे। जिसको लेकर जांच चल रही है। सीओ सिटी का कहना है कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें