फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एप डाउनलोड होते ही हैक हुआ दरोगा का फोन

Thu, 04 Sep 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद थाने में तैनात एक दरोगा का मोबाइल बुधवार रात साइबर ठगों ने हैक कर लिया। व्हाट्सएप के ग्रुपों पर उनके मोबाइल नंबर से एपीके फाइल का मैसेज वायरल होने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक विकास यादव के अनुसार उनके मोबाइल में ऑटो डाउनलोड का विकल्प है। वाई-फाई जुड़ते ही सभी प्रकार की फोटो, एप डाउनलोड़ हो जाती हैं। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ एक एपीके फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई।
इसके बाद उनके व्हाट्सएप का कंट्रोल ठगों के पास चला गया। उपनिरीक्षक ने तुरंत ही कई सुरक्षा के विकल्पों को चुनते हुए फोन को फॉरमेट कर रात भर में अपने व्हाट्सएप को फिर से सही किया। साइबर थाना प्रभारी अजय रावत ने बताया कि हैक होने के बाद पीड़ित व्हाट्सएप में जाकर हेल्प विकल्प को चुनते हुए उसपर एक मेल के जरिए अपनी शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन

कुछ वेरीफिकेशन करने के बाद एप का एक्सेस वापस मिल जाएगा। इसके अलावा अपने फोन में टू स्टेप वेरिफिकेशन एप को जरूर रखें। एम कवच एप को डाउनलोड कर सकते हैं जो ऐसे लिंक को चेक कर आगाह कर देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें