फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चेकिंग कर रहे दरोगा को दबंगों ने बाइक से घसीटा, घायल

Thu, 06 Jun 2024 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दबंग वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा को बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। इस दौरान दरोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सरकारी पिस्टल गिर गई। मोबाइल भी टूट गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। चर्चा है कि आरोपी को छोड़ भी दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात नेशनल हाईवे की मनवां चौकी पर दरोगा राजेंद्र प्रसाद रावत चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार सुनील कुमार, वीर बहादुर, राजबहादुर व एक अन्य घर जा रहे थे। मनवा चौकी पर पहुंचते ही दरोगा व सिपाही ने बाइक को रोका तो बाइक सवार तीन लोग उतर आए। इस दौरान दरोगा का हाथ बाइक के कैरियर में फंस गया।
इसके बाद युवकों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। इससे करीब 100 मीटर तक दरोगा जमीन में घिसटते हुए चले गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस ने दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। धोखे से दरोगा का हाथ फंस गया था। उनके दाहिने हाथ, बाएं घुटने व हाथ की गदेली में चोटें आईं हैं। हाथ की घड़ी, फोन, सरकारी पिस्टल क्षतिग्रस्त हो गया है। बाइक सवार आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें