फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शव की शिनाख्त के लिए माता-पिता का डीएनए जांच कोे भेजा

Sat, 10 Aug 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का चार अगस्त को शव मिला था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को जेल भेज चुकी है। शनिवार को मृत युवक के माता पिता का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक शव क्षत-विक्षत हालत में था। इसलिए यह साबित होना जरूरी है कि शव अभिषेक का ही था।
विज्ञापन


सुमरावां के मजरा घासीपुरवा गांव निवासी अभिषेक (21) 31 जुलाई को लापता हो गया था। चार अगस्त को गांव के बाहर उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मृत युवक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ पांच अगस्त को डॉ. नवी सरवर और डाॅ. जितेंद्र के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। विसरा सुरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया था। अब शनिवार को पिता इंद्रपाल व मृत युवक की मां का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इस बीच पुलिस हत्या के आरोपी रामनरेश को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि मृत युवक की पहचान के लिए उसके माता-पिता का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। शव की पहचान माता-पिता ने कपड़ों के आधार पर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें