फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेराई शुरू होने का इंतजार किसानों का बढ़ा रहा दर्द

Fri, 08 Dec 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद का टरबाइन प्रेशर नहीं बना पा रहा है। लिहाजा, बृहस्पतिवार को तमाम कोशिशों के बाद भी मिल चालू नहीं हो सकी। उद्घाटन के सात दिन बाद भी पेराई शुरू न हो पाने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मिल गेट पर तीन दिनों से गन्ने की तौल कराने के लिए खड़े तमाम किसानों की उम्मीदें फिर टूट गईं। एक दिसंबर को महमूदाबाद चीनी मिल का उद्घाटन एसडीएम शिखा शुक्ला ने किया था। इसके बाद से मिल में पेराई शुरू किए जाने की तमाम कवायदें अब तक बेनतीजा रहीं। मिल प्रशासन ने सात दिसंबर से पेराई शुरू करने का दावा करते हुए इंडेंट जारी कर दिया था। इसके बाद किसान अपना गन्ना लेकर मिल गेट पर पहुंचने लगे। कुछ किसानों के गन्ने की तौल कराई गई, इससे यार्ड में पांच से छह हजार क्विंटल गन्ना डंप पड़ा है।
उधर, बृहस्पतिवार को भरसक प्रयासों के बाद भी जब मिल नहीं चल पाई तो तौल फिर रोक दी गई। मिल कब चलेगी इसे लेकर अफसर भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। तीन दिन से तौल के इंतजार में मिल गेट पर खड़े तमाम किसानों की समस्याएं बढ़ गईं हैं। किसान असमंजस में हैं। खुले आसमान के तले सर्द रातें वाहनों पर बिताने को मजबूर हैं। वहीं, मिल प्रशासन टरबाइन का प्रेशर नहीं बनने का हवाला देकर जल्द मिल चालू कराने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन



बैलगाड़ी पर काटनी पड़ रहीं सर्द रातें
कासूपुर गांव के किसान मन्ना लाल ने बताया कि दो दिनों से गन्ना लदी बैलगाड़ी लेकर तौल का इंतजार कर रहे हैं। मजबूरन सर्द रात में बैलगाड़ी पर सोना पड़ रहा है। बैलों की देखभाल में भी मुश्किल आ रही है। उधर, गेहूं की बोआई पिछड़ रही है।

खेत में सूख रहा गन्ना
घेवड़ा गांव के किसान गुरुदत्त बुधवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि तौल के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। मिल चालू नहीं होने से तौल बंद है। सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि मिल कब चलेगी। खेत में कटा पड़ा गन्ना सूख रहा है।



मिल चलाने के किए जा रहे प्रयास
चार से छह दिसंबर तक मिल थोड़ी देर रुक-रुककर चली थी। लगभग दो हजार क्विंटल गन्ना की पेराई हो पाई है। टर्बाइन प्रेशर नहीं बना पा रहा है। बगास भी खराब थी, जिसे हरगांव चीनी मिल से मंगाई गई है। जल्द ही मिल चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- भीम कुशवाहा, मुख्य गन्ना अधिकारी महमूदाबाद मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें