सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के मामले में 28 नवंबर को एडीजे एफटीसी ओएडब्ल्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। उन पर 17 जनवरी को शहर कोतवाली में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।
उनका केस जिला जज न्यायालय से 8 अप्रैल को एडीजे एफटीसी न्यू कोर्ट में स्थानांतरित हुआ था। इसके बाद एडीजे एफटीसी न्यू कोर्ट ने सुनवाई के लिए 10 अप्रैल व 16 अप्रैल की तारीख लगाई। 16 अप्रैल को कोर्ट ने इस केस को सुनवाई के लिए एडीजे एफटीसी ओएडब्ल्यू कोर्ट में स्थानांतरित किया। इसके बाद कोर्ट ने अग्रिम कार्यवाही के लिए 21 अप्रैल की तिथि निर्धारित की थी।
इसमें सांसद पर आरोप तय होने थे। इसके बाद आरोप तय होने के लिए 25 अप्रैल, 30 अप्रैल, 5 मई और 13 मई की तारीख लगी। इसके बाद 16 मई से 30 अक्तूबर तक सात तारीखें लगीं। इनमें गवाहों के परीक्षण के लिए तारीख नियत की गई। अभी गवाहों के परीक्षण का क्रम जारी है। मामले की सुनवाई के लिए अब 28 नवंबर की तारीख तय की गई है। (संवाद)