फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सांसद ने एसडीएम सिधौली पर लगाए अनुशासनहीनता के आरोप

Tue, 25 Nov 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को ​लिखा पत्र।
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने उपजिलाधिकारी सिधौली राखी वर्मा की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की है। सांसद ने उन पर अनुशासनहीनता व जनप्रतिनिधियों के प्रति शिष्टाचार भूलने का आरोप लगाया है। लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर एसडीएम के विरुद्ध उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


सांसद राकेश राठौर ने बताया कि उन्होंने 18 नवंबर को सिधौली की उपजिलाधिकारी राखी वर्मा को जनहित से जुड़ी एक समस्या बताने के लिए सीयूजी नंबर 9454416535 पर फोन किया। एसडीएम ने उस समय फोन नहीं उठाया। इसके बाद एसडीएम को मेसेज व व्हाट्सएप भी किया गया।
इस मेसेज में सांसद ने एसडीएम से वार्ता करने की बात भी लिखी। सांसद का आरोप है कि आठ दिन बीतने के बावजूद एसडीएम सिधौली ने उन्हें कोई उत्तर नहीं दिया। एसडीएम की इस अनुशासनहीनता पर कार्यवाही के लिए ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। सांसद ने बताया कि एसडीएम सिधौली द्वारा उनकी अवहेलना अनुशासनहीनता है। सांसद ने बताया कि इसकी एक प्रति जिलाधिकारी सीतापुर को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें