फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चांद ने सजधज कर किया चांद का दीदार, मांगा अखंड सुहाग

Sat, 11 Oct 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर में पूजन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुहागिनों ने चांद के दीदार के बाद भगवान गणेश का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की। छलनी की ओट से पति का दीदार करने के बाद व्रत का पारण किया।
विज्ञापन



करवा चौथ को लेकर महिलाएं उत्साहित नजर आईं। सूर्योदय से पहले ब्रह्म मूहूर्त में सुहागिनों ने मीठा खाकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की थाली सजाई। चंद्रोदय होने पर सुहागिनों ने चांद का दीदार किया। विधिविधान से पूजन कर चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। सुहाग की सलामती के साथ सात जन्मों का प्यार मांगा।


छलनी से पिया को निहारा और उनके हाथों से मिठाई खाकर व पानी पीकर व्रत का पारण किया। पतियों ने अपनी जीवनसंगिनी को उपहार देकर उम्रभर हर सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के खूबसूरत व मजबूत रिश्ते का अहसास कराता है। वहीं, जिन सुहागिनों के पति नौकरी या व्यापार के सिलसिले में घर से बाहर थे। उन्होंने वीडियो कॉलिंग कर पति का दीदार कर व्रत खोला। करवा चौथ पर शुक्रवार को शहर की मुख्य बाजार लालबाग में भीड़ रही। करवा चौथ की पूजन सामग्री की दिनभर बिक्री होती रही।
विज्ञापन







नए दंपतियों में दिखा विशेष उत्साह
नए दंपतियों में करवा चौथ को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। ऐसे दंपतियों ने आपसी प्रेम, स्नेह व समर्पण के इस त्योहार के खूबसूरत और यादगार पलों को सेल्फी में सहेज लिया। इसके बाद पत्नी के साथ रील बनाकर अपने पहले करवा चौथ को सेलीब्रेट किया। कई दंपतियों ने अपने पहले करवा चौथ का अलबम बनाने के लिए बाकायदा फोटो शूट भी कराया है। पहले करवा चौथ पर संगीता, मेनका, प्रीती सिंह, प्रियंका, जूही, शालिनी व प्रिया मेहरोत्रा सहित नए दंपतियों ने यादगार बनाया।



सोशल मीडिया पर छाया रहा पर्व
सोशल मीडिया पर करवा चौथ का उत्सव छाया रहा। पति-पत्नी ने अपनी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डालीं। इसके बाद बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। सोशल मीडिया पर पूजा करते, चांद का दीदार और चलनी की ओट में पिया को निहारते हुए दंपती ने सेल्फी खींची इसके बाद उनको व्हाट्सएप स्टेटस को फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई।



जिला कारागार में महिलाओं ने की पूजा
जिला कारागार में 16 सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पूजन किया। जिला कारागार के जेलर राजेश वर्मा ने बताया कि इसके लिए महिलाओं के लिए विशेष प्रकार इंतजार किया गया। 16 सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर पूजन किया है। इसके लिए खाने का भी विशेष इंतजार किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें