फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चांद का हुआ दीदार, छाईं ईद की खुशियां

Fri, 21 Apr 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। चांद का दीदार होते ही हर तरफ ईद की खुशियां छा गईं। एक माह से इस लम्हे का इंतजार कर रहे मुस्लिम परिवारों में उत्साह नजर आया। इसी के साथ अब ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन


हर बार की तरह इस बार भी मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक नजर आ रही है। मुस्लिम परिवार ईद को लेकर काफी खुश हैं। घरों को बेहद करीने से सजाया गया है। महिलाएं और युवतियां तरह-तरह के पकवान बनाने में जुट गईं हैं।
युवा और बच्चे इस ईद को खास व यादगार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। नए कपड़े भी खरीद लिए हैं। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में ईदी मिलने को लेकर नजर आ रहा है। अधिकतर लोग जरूरतमंद परिवारों की मदद करके ईद की खुशी बांटने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें