पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव छत के कुंडे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगो ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरमहौला निवासी अरुण का विवाह पिछले वर्ष रामकोट निवासी शिवांगी (22) के साथ हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद परिवार के सभी लोग खेत गये थे। घर पर शिवांगी, उसकी जेठानी व सास थी।
शिवांगी ने अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर शाम तक दरवाजा न खुलने पर परिजनो ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव छत के कुंडे में लटका मिला। सीओ महोली अमनसिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।