योजना के तहत मछरेहटा स्वास्थ्य केंद्र पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 42 आशा बहुओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। वहीं प्रशिक्षक ने इन आशा बहुओं को मोबाइल संबंधी जानकारी दी और उसे इस्तेमाल करने का तरीका बताया।
आशा बहुओं को सिफ्सा की तरफ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर आनंद मित्रा ने स्मार्ट फोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों को आशा बहुओं से संपर्क साधने में दिक्कत न हो, इसको देखते हुए स्मार्ट फोन से आशा बहुओं को लैस किया जा रहा है। क्षेत्र में 175 आशा बहुओं को स्मार्ट फोन वितरित किया जाना है।
अब तक 155 आशा बहुओं को स्मार्ट फोन वितरित करने के साथ प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अन्य आशा बहुओं को भी बहुत जल्द ही स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्वी मिश्रा, अनुराग प्रकाश, अमित कुुमार आदि उपस्थित थे।