फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर घायल को तड़पते देख मंत्री स्वाति सिंह ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
सिधौली सीएचसी में घायल युवक के बारे में जानकारी लेतीं प्रभारी मंत्री। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। हाईवे पर हादसे में जख्मी पड़े युवक के लिए प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह उस समय संजीवनी साबित हुई जब अपनी स्कॉट की गाड़ी से युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी मंत्री घायल के साथ ही अस्पताल पहुंचीं और अपनी देखरेख में उसका इलाज शुरू कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

काफी देर से एंबुलेंस के इंतजार में पड़े घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के प्रभारी मंत्री के इस मानवीय रवैये की सभी लोग सराहना कर रहे है। दरअसल, बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का जायजा लेने और बैठक करने लखनऊ से जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह शनिवार दोपहर सीतापुर जा रही थीं।
मंत्री का काफिला अटरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के करीब से गुजर रहा था, इसी बीच अचानक उनकी नजर हाईवे पर तड़प रहे एक घायल युवक पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया है। घायल के रिश्तेदार सत्यम नारायण बाजपेई व विनीता बाजपेई ने बताया काफी देर से 108 तथा 112 नंबर पर कॉल कर रहे हैं लेकिन रिसीव नहीं हो रही है।
विज्ञापन

यह सुनकर हादसे में बुरी तरह से घायल लालू पांडेय (24) पुत्र सुरेश चंद्र पांडेय निवासी शिव सिंहपुर जयपाल थाना अटरिया को प्रभारी मंत्री अपने स्कॉट के एक वाहन में लेकर सीएचसी सिधौली पहुंची। अपनी देखरेख में इलाज शुरू कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, प्रभारी मंत्री का काफिला अचानक सीएचसी पहुंचने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें