फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रिमझिम बारिश से तीन डिग्री लुढ़का पारा

Wed, 01 Oct 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिल्कुल बदला दिखा। सोमवार देर रात से आसमान पर बादल छाने लगे थे। मंगलवार को भोर से ही शुरू हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। इससे अधिकतम पारा तीन डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों के दौरान कही हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के साथ चल रही हवाओं से मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि, सुबह साढ़े नौ बजे मौसम ने फिर करवट बदली और धूप निकल आई। बारिश के बाद निकली धूप ने फिर उमस भरी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया। धूप-छांव का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
इसके बाद मौसम ने फिर करवट बदली और दोपहर दो बजे के बाद से शहर के साथ ही आसपास इलाके में रिमझिम बारिश होने लगी।
रिमझिम बारिश का यह दौर करीब घंटे भर चला। बारिश रुकने के बाद भी बादल छाए रहे। आसमान में छाई काली घटा के साथ चल रही हवाओं से मौसम फिर खुशनुमा हो गया। मौसम में बार-बार बदलाव होने के बावजूद पिछले 24 घंटों में अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़क 31 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें