फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रेमी ने की आत्महत्या, पता चला तो युवती ने भी जान दी

Sun, 10 Aug 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके के एक गांव निवासी युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब उसकी प्रेमिका को मिली तो उसने भी खुदकुशी कर ली। युवक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है हालांकि युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर लगे आम के पेड़ पर अंगोछे से बने फंदे से लटकता मिला। जब उसके पिता खेत से लौटे तो उनको घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने शव को पेड़ से उतारकर चुपचाप बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
युवक की आत्महत्या की सूचना गांव में ही रहने वाली उसकी प्रेमिका को हो गई। शनिवार को ही नित्यक्रिया जाने की बात कहकर प्रेमिका भी घर से निकल आई। कुछ देर बाद युवती का शव भी खेत में पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर उनके परिजन भी शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे लेकिन किसी ग्रामीणों से खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक एक ही जाति व परिवार के होने के कारण उनके विवाह में कुछ समस्या आ रही थी। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें