फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख ने दी साक्षरता परीक्षा

Sun, 23 Aug 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बुनियादी साक्षरता परीक्षा रविवार को जिले में आयोजित की गई। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लोक शिक्षा केंद्रों पर 112 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


इस परीक्षा के जरिए उनको साक्षरता का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिले भर में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। केंद्र सरकार भारत साक्षर मिशन योजना चला रही है।

जिसके जरिए 15 साल से ऊपर के निरक्षरों को साक्षर करना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक लोक शिक्षा केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र पर प्रेरक के जरिए निरक्षरों को साक्षर किया जाता है।
विज्ञापन


एक शैक्षिक सत्र में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है। रविवार को प्रथम चरण की बुनियादी साक्षरता परीक्षा का लोक शिक्षा केंद्रों पर आयोजन किया गया। एक केंद्र पर 112 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। परीक्षा तीन घंटे की कराई गई।

जिसमें तीन चरणों में अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र हल किए। जिले भर में करीब डेढ़ लाख लोगों ने एग्जाम दिया। इन अभ्यर्थियों को बाद में साक्षर होने के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। 

परीक्षा की हकीकत जानने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने हरगांव, लहरपुर आदि विकास खंडों का मुआयना किया। इसी प्रकार महोली बीईओ हनुमान प्रसाद प्रजापति ने ननसोहा, इटौव्वावन, नरहरा सहित कई विद्यालयों का मुआयना कर सच्चाई देखी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें