फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: करंट से झुलसे लाइनमैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Thu, 12 Jun 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली(सीतापुर)। बिजली की लाइन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आकर झुलसे लाइनमैन की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वह बिना सुरक्षा उपकरणों के ही लाइन की मरम्मत कर रहा था।
विज्ञापन

सिधौली कस्बे में अफजल क्लीनिक के निकट लगे ट्रांसफार्मर के पास बिजली के पोल में दिक्कत आ गई थी। सोमवार शाम हरगांव के डिफारी निवासी नीरज वर्मा (40) मरम्मत कर रहे थे। इस दौरान शटडाउन भी लिया था, लेकिन अचानक करंट आने से वह झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
लाइनमैन के साथियों ने बताया कि वह बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे थे। यह वर्ल्ड क्लास सर्विस लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी थे। एसडीओ अंकुर वर्मा ने बताया कि हेड इंजरी से मौत होने की बात सामने आ रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल सकेगा। करंट उतरने की जांच करवाई जा रही है। लाइनमैन के पांच व दो वर्ष के दो पुत्र व पत्नी हैं।
विज्ञापन


कैसे उतरा करंट अफसर भी अंजान
लाइनमैन शटडाउन लेकर काम कर रहे थे। इस दौरान करंट कैसे उतर आया। अफसर भी इसका सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। बिना सुरक्षा उपकरणों के सवाल पर एसडीओ अंकुर वर्मा ने कहा कि यह जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होती है कि अपने कर्मचारी को उपलब्ध कराएं। इसके लिए कंपनी को पत्र भी लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें