फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दरोगा को धमकी देने में पहली बार चर्चा में आया था लॉरेंस बिश्नोई गैंग

Fri, 23 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बालीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीतापुर में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम चर्चा में आया है। यह गैंग जिले में पहले भी चर्चा में रह चुका है। वर्ष 2023 में एक दरोगा को फोन पर धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने खुद को इस गैंग का सदस्य बताया था। हालांकि बाद में तत्कालीन एसपी ने दरोगा की किसी दूसरे व्यक्ति से रंजिश होने चलते धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में सात दिसंबर को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक अरुण कुमार अग्निहोत्री के पास एक फोन आया था। आरोप था कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उनको और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। पीड़ित दरोगा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ऐसे में पहली बार सीतापुर जिले में बिश्नोई गैंग का नाम चर्चा में आया था।
मामले की जांच करते हुए तत्कालीन एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया था कि एक युवक से विवाद के कारण दरोगा को धमकी मिली थी। कॉलर ने भय पैदा करने के लिए खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य होना बताया था। मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद मिश्रिख के करमसेपुर गांव निवासी राधा के गिरफ्तार होने के बाद दूसरी बार इस गैंग का नाम जिले में चर्चा में आया है। इस बार तो गैंग के सदस्य का घर ही सीतापुर जिले में निकला। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में हथियार पहुंचाने की आरोपी राधा के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को टीम के सदस्यों ने जिला पुलिस के साथ आरोप राधा के परिजनों से मिलकर पूछताछ भी की थी। परिजनों ने राधा के बारे में ज्यादा जानकारी न होने की बात कही थी। इतनी बड़ी घटना में राधा की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। राधा का बेटा गांव में ही रहकर पढ़ाई करता है। ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि राधा अपने परिवार वालों के संपर्क में जरूर रही होगी। बृहस्पतिवार को भी पुलिस टीम राधा के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही।
पड़ोसी जिले से भी रहा है कनेक्शन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों का जुड़ाव सीतापुर के पड़ाेसी जिले बहराइच से भी रह चुका है। महाराष्ट्र में एक पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा बहराइच का रहने वाला था। यूपी और महाराष्ट्र पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वह बहराइच के रास्ते ही नेपाल भागने की फिराक में था। सूत्र बताते हैं कि टीमें इस बात की भी जांच कर रही हैं कि मिश्रिख निवासी राधा का कोई और ऐसा साथी तो नहीं जो इस गैंग से जुड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें