फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गमगीन माहौल में हुआ दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार

Fri, 25 Sep 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में हुए हादसे में जान गंवाने वाली विजयलक्ष्मी नगर निवासी उमा कपूर (70) व नीति मल्होत्रा (60) का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में हुआ। पंजाबी धर्मशाला में बुधवार दोपहर गणेश उत्सव के दौरान तीसरी मंजिल से छज्जे पर बनी रेलिंग गिर गई थी। हादसे में दो महिलाओं की मौत होने के अलावा आठ लोग घायल हुए थे। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जान गंवाने वाली उमा व नीति का अंतिम संस्कार गोपालदास घाट में हुआ। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु की उपस्थिति में उमा को उनके बेटे मनोज और नीति को उनके पति ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद लौटे परिजनों से घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस सांसद राकेश राठौर व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
उमा ने संभाल रखी थी पूरी गृहस्थी
उमा कपूर के पति शम्मी की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने बताया कि पूरे घर की गृहस्थी को उमा ही संभालती थी, पूरे घर को उमा ने ही संभाल रखा था। वहीं नीति के पति दिलीप तो गम के कारण ज्यादा बोल ही नहीं पाए। ।
विज्ञापन

इलाज के बाद सुधर रही घायलों की सेहत
सीतापुर। शहर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को गणेश उत्सव के दौरान तीसरी मंजिल की रेलिंग व छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल निधि, साक्षी और अदिति बाजपेई को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के बाद तीनों की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई थीं। जिला अस्पताल में गंभीर चोटों की जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर है। स्थिति सामान्य होने पर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें