फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मिशन बंगला के नाम से 1906 में हुआ था जमीन का आवंटन

Thu, 25 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिविल लाइंस स्थित मेथोडिस्ट मिशन स्कूल का डीएम कोर्ट ने अनुदान निरस्त कर दिया गया है। करीब 100 करोड़ की अनुमानित कीमत वाली इस जमीन पर अब जनोपयोगी परियोजनाएं आकार लेंगी। हालांकि इस स्कूल का इतिहास 100 वर्ष से अधिक पुराना है। यहां कई प्रतिष्ठित लोगों ने विद्यार्थी जीवन में शिक्षा ग्रहण की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी न्यायालय ने सिविल लाइंस की 3.562 हेक्टेयर नजूल भूमि का अनुदान बुधवार को निरस्त कर दिया। इसके बाद विद्यालय के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। हालांकि अभी इस फैसले से विद्यालय भवन और चर्च को राहत दी गई है। यहां अभी 468 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
समाजसेवी पूनम मिश्रा ने बताया कि इस विद्यालय का इतिहास बहुत पुराना है। यहां वर्ष 1970 में एसडीएम ओमप्रकाश के पुत्र राकेश गोयल ने शिक्षा ग्रहण की थी। बाद में राकेश गोयल ने यूपीएससी की परीक्षा पास की। आईएएस राकेश कुमार गोयल वर्ष 2007 में सीतापुर में जिलाधिकारी पद पर तैनात रहे थे। पूनम ने बताया कि एम्स दिल्ली में तैनात डॉ. अनीता सिंह भी इसी विद्यालय से पढ़ी हैं। मशहूर आर्थो सर्जन डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव भी इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं। बताया कि इस विद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें