फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ काटने से मना करने पर कर दी थी मजदूर की हत्या

Mon, 19 Oct 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
साइकिल चलाता हीरालाल व पीछे बैठा आरोपी।- संवाद 
विज्ञापन
परसेंडी/लहरपुर। तालगांव के भुलभुलिया मजरा दनियालपुर निवासी हीरालाल (18) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। 10 दिन से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव रविवार दोपहर अकैनपुर गांव के पास गन्ने के खेत में मिला। पुलिस के अनुसार, पेड़ काटने से मना करने पर आरोपी ने बांके से वार कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, हीरालाल सात अक्तूबर की सुबह लहरपुर के मजाशाह चौराहे पर मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान शारदा नहर रेगुलेटर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में हीरालाल साइकिल चलाते दिखे। साइकिल पर पीछे अकैनपुर टप्पा निवासी लवलेश बैठा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने लवलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह हीरालाल को मजदूरी के लिए ले गया था। अकैनपुर-पतवारा के पास उसने हीरालाल से पेड़ काटने को कहा, लेकिन मना करने पर गुस्से में बांके से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें