फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल सिपाही ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। सड़क हादसे में घायल हुए पिसावां थाने में तैनात सिपाही की सोमवार सुबह लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। 2015 बैच का सिपाही अंकित सिंह पुत्र स्व. राकेश सिंह निवासी आडाखेड़ा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव गुरुवार को थाने से डाक लेकर जिला मुख्यालय जा रहा था। उसी दौरान रामकोट थाना क्षेत्र में जवाहरपुर चीनी मिल के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक अपनी तीन बहनों के बीच अकेला था। उसके पिता भी पुलिस विभाग में थे। उनकी नौकरी के दौरान मौत हो गयी थी। जिसके बाद मृतक आश्रित में उसे नौकरी मिली थी। पिता के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। उन्होंने बताया कि मृतक सिपाही के शव को लेकर गार्द के साथ दो एसआई, दो हेड कांस्टेबल सहित पांच लोगों को पैतृक गांव भेजा गया है, जहां उसको सलामी दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें