महोली। वन्य प्राणी सप्ताह अभियान के तहत बड़ागांव में किसान नेता आनंद प्रताप सिंह के आवास पर वन विभाग द्वारा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वन कर्मियों ने किसानों को वन्य जीव तथा पशु पक्षियों की मानव जीवन में उपयोगिता पर जानकारी दी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण तथा जैव विविधता में इनका महत्व बताया गया।
वनकर्मियों ने मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के उपाय भी बताए। इस दौरान वन दरोगा आनंद कुमार यादव, पंकज कुमार, विनीत कुमार, नंदलाल समेत किसान राम किशोर दीक्षित, धीरेंद्र सिंह, श्यामू प्रजापति, ठाकुर प्रसाद मौर्य, संतोष तिवारी, नन्हे गुप्ता आदि मौजूद रहे।