फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ताइक्वांडो में द हिंद इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल चैंपियन

Mon, 12 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तीसरी इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप गुरुकुल ताइक्वांडों एकेडमी की ओर से सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में हुई। इसमें द हिंद इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट एसएम आसिफ की देखरेख में आयोजन हुआ। प्रतियोगिता सब जूनियर कैडेट जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। सबसे अधिक अंक प्राप्त कर द हिंद इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा। फर्स्ट रनर अप सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट व सेकेंड रनर अप लखनऊ पब्लिक स्कूल रहा। गुरुकुल ताइक्वांडो अकादमी के सचिव मुकेश पाल ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल वितरित किए। प्रतियोगिता में लगभग 400 बच्चों ने हिस्सा किया।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभित टंडन ने कहा कि ताइक्वांडो का आज के जीवन में बहुत ही महत्व है। यह आत्मरक्षा का एक बहुत अच्छा और सरल तरीका है। हम इसे सीखकर अपने जीवन में समय आने पर इसका उपयोग कर सकते हैं। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आशीष सिंघानिया, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवती गुप्ता व प्रतियोगिता का संचालन सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी जिला ओलंपिक संघ राज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें