फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तपिश ने झुलसाया शरीर, सड़कों व बाजार में सन्नाटा

Tue, 19 May 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए मां के आंचल से सिर ढांकती युवती। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। तेज और भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। दिन में निकली तेज धूप और गर्म हवा चेहरे के साथ शरीर को झुलसा रहीं थी। दोपहर होते ही सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से हर कोई बेचैन नजर आया। पंखे-कूलर भी उमस भरी गर्मी से बेचैन लोगों को राहत देते नजर नहीं आए। मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह गर्मी का प्रकोप ऐसे ही तल्ख बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ के मंगलवार को बाहर झुलसा देने वाली धूप और घरों व दफ्तरों के अंदर बेचैन करने वाली उमस से हर कोई परेशान बेहाल नजर आया। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश लोगों को बेहाल करने लगी थी। धूप की तपिश व गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे। गला सूखने पर राहगीरों ने शीतल पेय पदार्थों का सेवन किया। घरों व दफ्तरों में चल रहे कूलर और पंखे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सके। गृहणी सोनिया ने बताया कि दिन भर कूलर चलने के बाद भी गर्मी ने दिन के साथ ही रात तक को चैन नहीं लेने दिया।
बिजली की आवाजाही से करना पड़ रहा रतजगा
कमलापुर कस्बे में भीषण गर्मी के दौरान बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। रात भर बिजली की आवाजाही बनी रहती है। रोस्टर के नाम पर कटौती से कमलापुर की करीब सात हजार आबादी ने भीषण गर्मी में खूब परेशानी झेली। जय कृष्ण पांडेय ने बताया कि रात में रोस्टर का कोई समय निर्धारित नहीं है। हर 15 मिनट पर बिजली कटौती की जाती है। प्रांशू ने बताया कि बिजली की आवाजाही से रात भर जागना पड़ता है। कमलापुर वासियों ने रात में रोस्टर के नाम पर अघोषित कटौती बंद किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें