सीतापुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सूरज के तीखे तेवर ने भीषण गर्मी अहसास कराया। इस बीच बादलों की आवाजाही भी बनी रही, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल पाई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भादो में मौसम तल्ख बना हुआ है। छिटपुट बारिश गर्मी से राहत दिलाने के बजाय उमस और बढ़ा दे रही है। रविवार की देर शाम मौसम अचानक बदला था, कई इलाकों में कुछ देर बारिश हुई। बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया था। सोमवार सुबह मौसम के तेवर फिर तल्ख नजर आए। तेज धूप ने गर्मी व उमस का अहसास कराया और लोग बेहाल हो गए। इस बीच बादलों की आवाजाही भी बनी रही, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। दिनभर धूप-छांव के बीच गर्मी लोगों को सताती रही।