फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहली शादी छिपाकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, पहली पत्नी ने खोली पोल

Tue, 12 May 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मतुआ सोरैय्या गांव में पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे की फेरों से पहले पोल खुल गई। पहली पत्नी ने मंडप पहुंचकर अपने पति की करतूत उजागर की। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे व उसके परिजनों समेत छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। मतुआ सोरैय्या गांव निवासी इंद्रबली ने बताया कि प्रतापगढ़ के ढकवा सोनपुरा गांव निवासी राजेश कुमार के साथ उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह तय किया था। आरोप लगाया कि राजेश के पिता राम सहाय व अन्य रिश्तेदार रिंकी, पिंकी, वासुदेव व रेखा ने आठ लाख रुपये नकदी व छह लाख रुपये का सामान मांगा था।
विज्ञापन

उनकी मांग पर दहेज दिया गया था। बताया कि वर पक्ष बरात लेकर लहरपुर के एक निजी पैलेस में आ गए थे। विवाह की रस्में संपन्न होने लगी थीं। तभी पता चला कि राजेश कुमार का विवाह लखनऊ के गोसाईगंज निवासी शांति देवी से हो चुका था।
राजेश कुमार की पहली पत्नी शांति देवी ने ही खुद मौके पर पहुंचकर सबकी पोल खोल दी। पोल खुलने पर वर पक्ष के लोग झगड़ा करने लगे। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें