फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला टीका लगा नहीं दूसरे की मिली तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। कोरोना टीकाकरण को लेकर जहांगीराबाद में एक अजब मामला सामने आया है। वैक्सीन के लिए महज रजिस्ट्रेशन कराने पर उसको टीकाकरण होने का मैसेज भेज दिया गया। अब पीड़ित टीका लगवाने के लिए भागदौड़ कर रहा है। जबकि ऑनलाइन उसको पहली डोज लगना दिखाया जा रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद निवासी दिव्यांग मेराज अख्तर (34) ने पहली वैक्सीन लगवाने के लिये बुधवार दोपहर मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें उसे उसी दिन चार बजे के बीच महमूदाबाद की पहला सीएचसी में जाकर टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था। लेकिन दिव्यांग होने के कारण वह लगभग 30 किमी. दूर पहला सीएचसी नहीं जा सका।
लेकिन देर शाम मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें उसको टीका लगना दिखाया गया। अगला टीका लगने की तारीख भी मिल गई। मेराज का कहना है कि जब पहली डोज ही नहीं लगी तो दूसरी डोज के लिये नेट पर प्रमाणपत्र कैसे बन गया। पहला सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुपम का कहना है कि उन्हें पता नहीं ऐसी समस्याएं कैसे आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट की फाल्ट के कारण कभी-कभी ऐसा हो जाता है। शिकायतें भी मिल रही हैं। कोई बात नहीं है। सीएचसी पर जाकर अपनी समस्या बताते हुए टीका लगवा सकते हैं।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें