फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में पड़े तार से किसान को लगा करंट

Tue, 13 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा के मिरचौड़ी गांव में रविवार रात बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया। चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने एक घंटे तक मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य भी धरने में शामिल होने पहुंचीं।
विज्ञापन


गांव में मुन्ना चौधरी के खेत के किनारे 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटा पड़ा था। मिरचौड़ी गांव निवासी श्याम लाल (55) रविवार रात घर से खाना खाकर खेत में सिंचाई करने गए थे। वह नहर किनारे मुन्ना चौधरी के खेत में पहुंचे, तभी जमीन पर पड़े तार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। खेत की रखवाली कर रहे हेमनाथ ने घटना देखी तो पड़ोस में ही बैठे लाखन सिंह को आवाज दी। लोगों ने तत्काल पावर हाउस को सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को भिठोरा से गौरिया जाने वाले मार्ग पर मिर्चोडी गांव के बाहर रख दिया। उनके समर्थन में जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी भी आ गईं। परिजनों का आरोप था कि बिजली विभाग जर्जर तारों की तरफ ध्यान नहीं देता है। सूचना के बाद भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। उधर, हंगामे की जानकारी पाते ही मौके पर नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने उन्हें पत्र सौंपकर परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। उनके आश्वासन पर लोग माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें