फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नए कटों को चौड़ा करने की कवायद होगी शुरू

Tue, 07 Apr 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फोटो-23खैराबाद में लखनऊ-दिल्ली राज्य मार्ग पर बनाए गए कट से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। नेशनल हाईवे पर बनाए गए नए कट को चौड़ा करने की कवायद शुरू हो गई है। नए कट से भारी वाहनों के आसानी से न मुड़ने की समस्या को एनएचएआई से साझा किया गया है। मार्ग को चौड़ा करने के साथ ही संकेतक लगवाए जाने की बात विभाग के अधिकारियों से कही गई है। फिलहाल समय पर नए कट लोगों के मुसीबत साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन




बता दें कि बीती 19 मार्च को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे 30 से खैराबाद कस्बा होकर बिसवां जाने वाले मार्ग पर क्रॉसिंग के समीप बने कट को बंद कर दिया गया था। प्रशासन ने यह कट बंद करने के पहले ही दो नए कट बना दिए थे। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, पहला कट पुराने कट से लखनऊ की तरफ लगभग 200 मीटर पर टीवीएस एजेंसी के पास बना था। वहीं दूसरा कट पुराने कट से लखनऊ से सीतापुर बिजवार के पास पुराने कट से 600 मीटर रिवोली गार्डन के पास बनाया गया था। लेकिन समस्या कम होने के स्थान पर और बढ़ गई। खैराबाद से आकर लखीमपुर जाने वाले वाहनों गलत दिशा में जाकर कट को पार करना पड़ रहा है। इस कारण काफी जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। संकेतक आदि न लगा होने के कारण समस्या और बढ़ गई है। दूसरी तरफ खैराबाद मछरेहटा चौराहा पर डेढ़ गुना वाहनों के बढ़ने से जाम लगने लगा। हरकत में आए प्रशासन ने नए कटों का चौड़ीकरण कराने के साथ ही उनका सुंदरीकरण कराने कराने को प्रस्ताव भेजा है। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि एनएचएआई के जिम्मेदारों को जानकारी दी गई है। जल्द ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें