मास्टरबाग (सीतापुर)। शारदा सहायक नहर पर न्यादरपुर, गोपीपुर गांव के समीप अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बनाया गया पुल जर्जर हालत में है। इस पुल को मरम्मत की दरकार है। करीब आठ दशक बाद भी सिंचाई विभाग पुल की मरम्मत कराने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
इस पुल से करीब 12 गांवों के लोगों को आवागमन होता है। अपनी फसल ले जाने के लिए किसान इसी पुल का प्रयोग करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार इस पुल से निकलते समय लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद विभागीय अफसर इसकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मजबूरन किसानों को दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर नेवादा में बने दूसरे पुल या भज्जापुल से आना-जाना पड़ता है। इलाके के गोपी पुरवा, न्यादरपुर, गरौली, मजिग्वां, मढि़या व दिलेलनगर आदि गांवों के विमल सिंह, पप्पू सिंह, रमेश चंद्र, अशोक कुमार व दिनेश यादव आदि ने पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।