फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं मिलने से बढ़ेगी कर्मचारियों की कार्यक्षमता : प्रकाश डी.

Tue, 07 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लोकार्पण करते डीजी रेलवे। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर जंक्शन पर मंगलवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने नवनिर्मित फैब्रिकेटेड आरक्षी बैरक का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर बैरक में प्रवेश किया। फिर उसमें आरक्षियों के रुकने, पेयजल व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 45 लाख रुपये की लागत से बनी इस बैरक की क्षमता करीब 20 लोगों की है। मूलभूत सुविधा योजना के अंतर्गत इस बैरक का निर्माण कराया गया है। जल्द ही यहां मेस की सुविधा भी शुरू की जाएगी, ताकि आरक्षियों को भोजन के लिए कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि आवासीय सुविधा मिलने से कर्मचारियों में कार्य करने की क्षमता में इजाफा होगा।
डीजी रेलवे ने बताया कि विभाग यात्रियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इसके लिए रेल मदद नाम से हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया गया है। इसकी खास बात यह है कि कॉल करने वाले की ट्रेन व लोकेशन का तुरंत पता चल जाता है। बैरक के लोकार्पण के बाद उन्होंने मातहतों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय के साथ ही बड़ी संख्या में जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
रेलवे स्टेशन पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को डीजी रेलवे प्रकाश डी. ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। सिपाही रजनीश कुमार यादव ने एक युवक को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया था और महिला आरक्षी निर्दोष गंगवार ने गर्भवती महिला की मदद की थी। कार्यक्रम के बाद डीजी रेलवे ने मातहतों के साथ बैठक कर बेहतर कार्य करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें