फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईवे पर खड़ी डीसीएम के चालक से लूटपाट

Sat, 22 Nov 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
इसी डीसीएम में घुसकर बदमाशों ने की लूट।
विज्ञापन
सिधौली/कुंवरगड्डी। अटरिया इलाके में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर खड़ी डीसीएम में तोड़फोड़ कर बदमाशों ने 32 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने चालक व परिचालक को बुरी तरह से पीटकर लहुलूहान कर दिया। इसके साथ आभूषण व फोन भी लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मऊ जिला निवासी श्याम सुंदर गुप्ता कश्मीर से सेब लादकर मऊ जा रहे थे। शुक्रवार भोर करीब चार बजे अचानक डीसीएम का अगला टायर पंक्चर हो गया। चालक ने जैसे-तैसे डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा किया। इसके बाद चालक और परिचालक दोनों डीसीएम में सो गए। इतने में ही बाइक सवार चार बदमाश डीसीएम के पास पहुंचे। चालक के अनुसार बदमाश दोनों तरफ के गेट का शीशा तोड़कर अंदर घुस आए और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

चालक की दो अंगूठी, फोन और 32 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ितों ने यूपी 112 पर मामले की शिकायत की। अटरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी दक्षिणी व सीओ सिधौली भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण करते हुए पीड़ितों के बयानों को दर्ज किए। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें