फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंत्री के एक ही हथौड़े में टूट गया नाले का ढक्कन

Fri, 29 Aug 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने नगर पालिका में हो रहे निर्माण कार्य की खुद ही गुणवत्ता देखी। शिकायत पर उन्होंने नाले की गुणवत्ता परखी। मंत्री ने खुद ही हथौड़ा चलाया तो नाले का ढक्कन टूट गया। इससे नाराज मंत्री ने कहा कि फर्म को ब्लैकलिस्टेड करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही के घर के सामने जलभराव हो रहा है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मंत्री ने नगर विकास राज्यमंत्री से शिकायत की थी। इस पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु खुद ही उनके घर के सामने पहुंचे। नाले पर हथौड़ा चलाया तो वह टूट गया। ढक्कन में सरिया नहीं पड़ी थी। नाले का बहाव उल्टी दिशा में बना दिया गया था। इसको देखकर मंत्री बेहद नाराज हो गए। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि फर्म को ब्लैकलिस्टेड करवाया जाएगा। फिर से नाले का निर्माण होगा। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि मंत्री की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें