सीतापुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीतापुर में तैनात दो चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त करते हुए बृहस्पतिवार को उन्हें बर्खास्त कर दिया। ये दोनों सीएचसी मिश्रिख में तैनात थे।
दोनों पति-पत्नी हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता सिंह व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत आनंद काफी समय से गैरहाजिर चल रहे थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि ये दोनों एक साल से बिना सूचना के अनुपस्थित थे।
इसकी शिकायत अपर महानिदेशक से की गई थी। रिपोर्ट शासन ने तलब की थी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई है। उप मुख्यमंत्री ने कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।