फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू ने दी दस्तक, एक भर्ती

Thu, 10 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू बुखार ने दस्तक दे दी है। शहर के एक युवक  को डेंगू होना बताया गया है। जिसको बीसीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सीएमओ हरगोविंद सिंह डेंगू की खबर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला खूबपुर निवासी सुनील कुमार(30) को चार सितंबर को बुखार की शिकायत हुई। इस पर परिवार के सदस्यों ने उसे बीसीएम हास्पिटल खैराबाद में भर्ती कराया।

वहां पर चिकित्सकों ने ब्लड की जांच की तो जांच में बीसीएम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसके डेंगू होने की पुष्टि की। इसके बाद में उसका इलाज शुरू कर दिया। सुनील को डेंगू होने की खबर मोहल्ले में फैलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। उधर, बीसीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर पीड़ित सुनील के स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें