फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिलाधिकारी ने मां ललिता देवी मंदिर और चक्रतीर्थ की व्यवस्थाएं परखीं

Sat, 10 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने तीर्थनगरी स्थित मां ललिता देवी मंदिर, राजघाट और चक्रतीर्थ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने मां ललिता देवी मंदिर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरे लगातार क्रियाशील रहें और मंदिर परिसर की सतत निगरानी की जाए। पुलिस विभाग को बैरिकेडिंग व्यवस्था व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को कहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने चक्रतीर्थ का निरीक्षण किया। यहां घाट परिसर में विशेष सफाई कराने और महिलाओं के चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े सभी इंतजाम समय से पूरे करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें