फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकरपुर हॉल्ट पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। रामपुर कलां में गुरुवार को शंकरपुर हाल्ट पर एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

रामपुर कलां क्षेत्र के शंकरपुर हॉल्ट पर एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। सूचना पाकर एसओ रामपुर कला संजीत सोनकर व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने हाथ की कलाई में त्रिशूल बना हुआ था और सीने पर बाई ओर आरपी लिखा था। जिस पर थाना रामपुर कलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष थी। शव शंकरपुर हॉल्ट पर मिला है, लेकिन खून पटरी पर भी मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें