फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विवाह समारोह से लौटे युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 15 Mar 2023 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में विवाह समारोह से लौटे एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सेहारुखेडा निवासी सियाराम (38) मंगलवार को अपनी साली की शादी में पचदेवरी गांव में गया था। रात में वह वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद करीब एक बजे अपने घर ग्राम सेहरुखेडा लौट आया। सुबह जब परिजनों ने देखा तो उसका शव कमरे में लगे पंखे में गमछे से लटक रहा था। कमरे में दरवाजा नहीं था। परिजनों की मानें तो वह बीमारी से पीड़ित था। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायतनाम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें