फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टड बहने से गहराया बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। सरयू का जलस्तर घटने से गांजर में कटान तेज हो गई है। बुधवार को श्रीरामपुरवा के करीब बना एक और स्टड नदी में समा गया। दो दिन पहले भी तीन स्टड बह गए थे। लगातार स्टड पानी में बहने से दो गांवों की लगभग ढाई हजार आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। तटवर्ती क्षेत्र में 80 बीघा खेती वाली जमीन भी सरयू निगल गई।
विज्ञापन

बैराजों से बुधवार को करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। रेउसा इलाके में पिछले तीन दिनों से नदी का पानी उतरने के बाद भी बाढ़ प्रभावितों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कई तरह की समस्याओं से ग्रामीण जूझ रहे हैं, जबकि पानी घटने के साथ अब कटान भी तेज हो गई है। सरयू के किनारे बसे श्रीरामपुरवा के पास दो दिन पहले तीन स्टड बह गए गए थे।
बुधवार को एक और स्टड नदी में समा गया। लगातार स्टड कटने से श्रीरामपुरवा और धूसपुरवा पर बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। इन गांवों की लगभग ढाई हजार आबादी में दहशत है। पानी उतरने से जमीन की कटान भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

बिल्लरपुरवा के रामऔतार की 48 बीघा, ठेकेदारपुरवा के उत्तम, उमेश व लालू की 10-10 बीघा समेत 80 बीघा खेती योग्य जमीन सरयू में समा गई। बाढ़ग्रस्त नगीनापुरवा के बाशिंदों की मुश्किलें गांव में पानी व कीचड़ भरा होने से कम नहीं हो रही हैं। बुधवार को तीनों बैराजों से 1 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी फिर डिस्चार्ज किया गया है।
पानी भरा होने से ढहने लगीं झोपड़ियां
रामपुर मथुरा। क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त अंगरौरा गांव में पानी घटने के बाद भी ग्रामीण समस्याओं से जूझने को विवश हैं। पिछले कई दिनों से पानी भरा होने के कारण झोपड़ियां ढहने लगी हैं। विषैले जीव-जंतुओं तथा संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। खाना बनाने से लेकर सोने तक में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण चारपाई व तख्त से नीचे नहीं उतर पा रहे हैं। शौचालयों में पानी भरा होने से नित्यक्रिया के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है।
स्टड कटने की सूचना मिली है। सिंचाई विभाग को उचित प्रबंध करने को कहा गया है। नदियों का पानी काफी घट गया है। बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। तटीय इलाके में लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

- राजकुमार गुप्ता, तहसीलदार बिसवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें