फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नरनी में पकड़े गए शावक को मिलेगी मां की गोद

Thu, 09 Oct 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
गोरखपुर भेजा गया बाघ का शावक।
विज्ञापन
सीतापुर। महोली के नरनी से बुधवार देर शाम पकड़ा गया नर शावक बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे गोरखपुर प्राणि उद्यान के लिए रवाना कर दिया गया। प्रोटोकाल के तहत शावक को डॉ. दयाशंकर व एसडीओ बृजेश पांडेय स्काॅर्ट कर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि शावक को 20 सितंबर को पकड़ी गई बाघिन के साथ गोरखपुर प्राणि उद्यान में रखा जाएगा। दूसरे शावक को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बुधवार देर शाम शावक को नरनी से शाम करीब छह बजे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा था। पकड़ा गया नर शावक का वजन 80 किलो का है और उसकी उम्र करीब 9 माह के आसपास है। चिकित्सीय परीक्षण में वह पूरी तरह स्वस्थ है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे प्रोटोकॉल के साथ गोरखपुर भेजा गया है। इससे पूर्व 5 अक्तूबर को नरनी में पकड़े गए बाघ को कानपुर जू भेजा जा चुका है।
ग्रामीणों की मांग है कि जल्द दूसरा शावक भी पकड़ा जाए, जिससे उन्हें पूरी तरह राहत मिले। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर डीएम अभिषेक आनंद भी शावक को देखने इलसिया स्थित वन चेतना पार्क पहुंचे। उन्होंने पिंजरे का पर्दा हटाकर शावक को देखा। इस दौरान डीएफओ के साथ उप प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें