फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो नवंबर से शुरू होगा हरगांव चीनी मिल का पेराई सत्र

Sat, 24 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल का नया पेराई सत्र दो नवंबर से शुरू होगा। मिल प्रशासन ने पेराई सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार मिल से 83 गन्ना क्रय केंद्र जुड़े हैं, जिनके माध्यम से करीब 1.22 लाख किसान गन्ने की आपूर्ति करेंगे।
विज्ञापन


गन्ना महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि मिल की मशीनों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य समय से पूरा करा लिया गया है। किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए पर्ची और कार्यक्रम जारी किया जा रहा है। पेराई क्षमता के बेहतर उपयोग के साथ गन्ने की तौल और भुगतान व्यवस्था को सुचारु बनाने पर भी जोर दिया गया है। मिल के दो नवंबर से चालू होने की सूचना से किसानों को भी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि खेतों में गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। समय से पेराई शुरू होने से गन्ने की आपूर्ति में सुविधा मिलेगी और फसल की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष एके दीक्षित ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित पर्ची के अनुसार ही गन्ना लेकर आएं। गन्ने को साफ सुथरा रखकर आपूर्ति करें और मिल परिसर में निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अनुशासन बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें