फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार, छलक पड़ीं आंखें

विज्ञापन
आर्यन ने दी माता पिता को एक ही चिता पर मुखा​ग्नि। - फोटो : आर्यन ने दी माता पिता को एक ही चिता पर मुखा​ग्नि।
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। नैमिषारण्य के ठाकुरनगर गांव में हुई दंपती की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार शाम दोनों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। दंपती के पुत्र आर्यन ने बरगदिया पुल के पास एक ही चिता पर अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

गांव निवासी हरीश बुधवार रात अपनी पत्नी पूनम और बच्चों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। तभी उनके मंझले भाई श्यामू ने नशे की हालत में गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ा तो हरीश बाहर आ गए। श्यामू ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। जब पूनम अपने पति को बचाने दौड़ी, तो आरोपी ने उन पर भी रहम नहीं किया और ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस खूनी संघर्ष में छोटे भाई रामू को भी गंभीर चोटें आईं, उन्हें नाजुक हालत में लखनऊ रेफर किया गया। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि दोनों भाईयों रामू व श्यामू पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें