फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश ने खो दिया अनमोल रत्न’

Tue, 28 Jul 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न से सम्मानित मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


जिले में शहर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंगलवार को शोक सभाएं कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति करार देते हुए कहा कि देश ने एक अनमोल रत्न खो दिया है।

शिक्षण संस्थानों, सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की ओर से पूर्व राष्ट्रपति को भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की गई। विकास भवन कर्मचारी संघ ने उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शांति पाठ किया।
विज्ञापन


इसके अलावा आरएमपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, शक्ति साधन संस्थान, आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस की ओर से शोक सभा कर पूर्व राष्ट्रपति को अश्रुपूर्ण श्रद्घांजलि दी गई।

लहरपुर संवाद के अनुसार तहसील प्रशासन, हिदी साहित्य परिषद व भाजपा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति को नमन किया गया। सिधौली संवाद के अनुसार स्वामी विवेकानद शिक्षण संस्थान, तहसील प्रशासन व राजनीतिक गलियारा ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


महमूदाबाद संवाद के अनुसार सीता इंटर कालेज, यूनाइटेड अवध इंटर कालेज, सरदार सिंह कांवेट इंटर कालेज, सेठ राम गुलाम इंटर व डिग्री कालेज, मौलाना आजाद महाविद्यालय, हजारीलाल महाविद्यालय व गणेश समृद्घि भंडार संगठन की ओर से दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति के निधन को राष्ट्र की बहुत बड़ी क्षति करार देते हुए श्रद्घांजलि अर्पित की गई।

मिश्रिख संवाद के अनुसार तहसील प्रशासन व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें