फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी संचार सेवाएं ठप

Wed, 13 Jul 2016 11:39 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन में लगे बीएसएनएल टावर में तकनीकी खराबी आने से संचार सेवाएं ठप हैं। यहां की संचार सेवाएं बाधित हुए तीन दिन बीत चुके हैं। बावजूद इसके अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


कस्बा सकरन में लगे भारत संचार निगम लिमिटेड के टावर में बीते सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण इस टावर से जुड़े दुगाना, सकरन, तारपारा, सुमरावां, प्यारापुर, काजीपुर आदि 24 गांवों की संचार व्यवस्था ठप हो गई। इससे हजारों उपभोक्ताओं के सेलफोन, बेसिक फोन बंद हो गए।

ब्रॉडबैंड सेवा भी फेल हो गई। यहां के टावर में आई तकनीकी खामी को तीन दिन हो गए। बावजूद इसके खामी को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। ऐसे में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को न सिर्फ दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, बल्कि निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


उपभोक्ता निशांत मिश्र, अरुण कुमार, हमीद मंसूरी, कक्का बाजपेयी, यशपाल भार्गव, सुशील शुक्ला आदि ने टावर में आई खराबी को ठीक कराकर संचार सेवा की बहाली की मांग की है। 
विज्ञापन

बीएसएनएल के लाइनमैन पैकरमा यादव ने बताया कि ओएफसी केबल कटने से कारण संचार सेवा ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें