फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ठंडी हवा छुड़ा रही कंपकंपी, सूरज भी कर रहा लुकाछिपी

Mon, 05 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जैकेट पहनकर मासूम को लेकर जाती महिला।
विज्ञापन
सीतापुर। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा जिले में ठिठुरन बढ़ा रही है। हवा में नमी से पिछले 24 घंटों में अधिकतम पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को बादलों की आवाजाही भी बनी रही। इससे धूप बेअसर साबित हुई। राहत पाने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 17 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गलन व शीतलहर से अभी लगता नहीं कि राहत मिलने वाली है। रविवार की सुबह बदली व सर्द हवा के साथ हुई। आसमान साफ होने पर जल्द ही धूप खिल गई। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार चल रही ठंडी हवा ने धूप की गर्माहट महसूस नहीं होने दी।

दिनभर गर्म कपड़ों का बोझ लादे रहने पर भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही। बदली और सर्द हवा के कारण शनिवार की तुलना में अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़क गया। रविवार का अवकाश होने व सर्दी के तल्ख तेवर देख ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन


सूरज ढलते ही गलन और बढ़ गई। हर कोई काम निपटाकर जल्दी घर पहुंचने की होड़ में दिखा। शाम ढलने के बाद सार्वजनिक स्थलों व सरकारी अस्पताल के परिसर में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर उसके पास बैठे दिखने लगे। रात नौ बजे शहर की सड़कें सूनीं हो गईं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण गलन भरी ठंड अभी बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सर्दी से जल्द राहत की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें