फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धूप के बीच सर्द हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

Mon, 15 Dec 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। सोमवार को दिन में तेज धूप निकलने के बाद भी लगातार चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में कोहरे व गलन का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार का आगाज सुबह छाई धुंध के साथ हुआ। पछुआ हवा से धुंध छंट गई तो धूप निकल आई, लेकिन हवा में ठंडक होने से सुबह नौ बजे तक धूप बेअसर रही। दिन चढ़ने के बाद भी सर्द हवा का प्रकोप थमने का नाम लेता नहीं दिखा। ऐसे में दोपहर में 10 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा ने धूप के बीच भी ठिठुराया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
दोपहर बाद ठिठुरन और बढ़ गई। ठिठुरन से राहत पाने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ेगी। दो दिन बाद कोहरे व गलन का प्रकोप फिर शुरू होने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें