फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लेन-देन के विवाद में धारदार हथियार से हमला

Mon, 15 Dec 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के काजीटोला में दो प्रतिष्ठान संचालकों के बीच लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें एक युवक के सिर पर बांके से तीन से चार वार किए गए। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर है। मंगरहिया बाजार निवासी शफीक अहमद ने बताया कि उनकी व उनके भाई अनीस अहमद की रेडिमेड कपड़ों की दुकानें हैं। विपक्षी हसीबुद्दीन, मुजी बुद्दीन, जावेद और नावेद का मकान व दुकान काजीटोला में स्थित है। आरोप है कि विपक्षी हर त्योहार पर पीड़ित व उनके परिजनों से उधार कपड़ा लेते रहे। उन पर 47 हजार 250 रुपये की उधारी हो गई। बकाया पैसा मांगने पर विपक्षियों ने धमकाना शुरू कर दिया। 8 दिसंबर को विपक्षियों ने पीड़ित के भाई अनीस अहमद व पुत्र को अपशब्द कहे। विरोध करने पर अनीस अहमद के सिर पर बांके से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि साथ मौजूद तीन अन्य लोगों ने भी उन्हें लाठी डंडों से पीटा। इंस्पेक्टर मुकुल वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें