मोदी सरकार की अमृत योजना से शहर की सूरत संवरेगी। इस योजना के तहत शहर में नई सीवर लाइन बिछाकर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही वाटर सप्लाई की व्यवस्था को भी और बेहतर किया जाएगा। नई पेयजल पाइप लाइन बिछवाने के साथ ही नए नलकूप स्थापित किये जाएंगे।
इसके साथ ही पार्कों का सौंदर्यीकरण भी होगा। इन कार्यों पर करीब 266 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद बतौर पहली किस्त 27 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।
मालूम हो कि शहरों की सूरत संवारने के लिए मोदी सरकार ने अमृत योजना चालू की है। इस योजना में सीतापुर भी चयनित किया गया है। जिसके बाद अब यहां ड्रेनेज सिस्टम समेत पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और पार्कों का सौंदर्यीकरण भी होगा।
इन सभी कार्यों के लिए प्रशासन ने 266 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करके मंजूरी के लिए शहरी विकास मंत्रालय को भेजा था। जिसे मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ ही केंद्र ने योजना में बतौर प्रथम किस्त 27 करोड़ रुपये बजट भी जारी कर दिया है।
इससे अमृत योजना के तहत शहर में नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पुरानी पाइप लाइनों की मरम्मत होगी। साथ ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में 15 नए नलकूप भी स्थापित किए जाएंगे। ड्रेनज सिस्टम सुधारने के लिए सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी। पालिका प्रशासन की मानें तो इन कार्यों पर 25 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।
अमृत योजना में शहर के तीन पार्कों की सूरत भी संवरेगी। इसके तहत लालबाग पार्क, सरोजनी वाटिका पार्क व महावीर पार्क का कायाकल्प होगा। इस पर करीब दो करोड़ रुपये व्यय होंगे।