फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शहर लबालब, पेड़ गिरने से यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सावन में पहली बार बादल झूमकर बरसे। झमाझम बारिश से शहर लबालब हो गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित सभी सरकारी दफ्तरों का प्रांगण तालाब बन गया। गली-मोहल्लों में हर ओर पानी ही पानी रहा। जलभराव से नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जलभराव ने नगर पालिका के सफाई इंतजाम की पोल खोल दी है। मछरेहटा इलाके में सड़क पर पेड़ गिरने से 10 घंटे यातायात बाधित रहा। करीब 12 घंटों तक रुक-रुक कर हुई बारिश और काली घटाओं ने मौसम को खुशगवार बना दिया। अधिकतम पारा चार डिग्री लुढ़क गया।
अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को मंगलवार देर रात मौसम में आए बदलाव के कारण बारिश ने राहत प्रदान की। रात करीब तीन बजे से शुरू हुई बारिश का क्रम बुधवार दोपहर तीन बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

पाश इलाके भी लबालब भर गए। कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, सदर तहसील व एसपी ऑफिस टापू नजर आने लगे। लालबाग, सिविल लाइन, आवास विकास, मुंशीगंज, श्रीनगर कॉलोनी, तामसेनगंज, चुंगी चौकी, आनंद नगर, आदर्श नगर, पूर्णागिरि नगर व खूबपुर आदि मोहल्ले में सड़कों व गलियों में पानी भर गया।
मछरेहटा क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे बारेपारा गांव के करीब शीशम का पेड़ सड़क पर धराशाई होने से यातायात ठप हो गया। सीतापुर से परसदा होते हुए बीहट बीरम जाने वाला यह मार्ग 12 घंटे अवरुद्ध रहा। किसी जिम्मेदार के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने मोर्चा संभालते हुए सड़क से पेड़ हटाया।
शाम करीब छह बजे यातायात बहाल हो सका। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।
फसलों के लिए बारिश बनी संजीवनी
खरीफ फसलों के लिए बारिश की संजीवनी बनकर बरसी। अच्छी बरसात से किसान खुश हैं। किसान राजेश सिंह ने बताया कि धान, गन्ना व मेंथा की फसलों के लिए पानी की दरकार थी। बारिश से फसलों को फायदा होगा। किसान विजय व कल्लू ने बताया कि बारिश से सिंचाई का खर्च बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें